जिले में 1 अप्रैल से शुरू होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’, आम जनता को मिलेगा त्वरित समाधान

0

 

जिले में 1 अप्रैल से शुरू होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’, आम जनता को मिलेगा त्वरित समाधान



उत्तम साहू ऋ

धमतरी, 30 मार्च 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा” का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य राजस्व से जुड़े प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर आम जनता को राहत पहुंचाना और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटारा किया जाए, ताकि नागरिकों को समय पर न्याय मिल सके।

पखवाड़े के दौरान जिले में विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर और बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन शिविरों में राजस्व विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, श्रम, पशु चिकित्सा और महिला एवं बाल विकास विभाग की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। विभागों के समन्वय से विभिन्न शासकीय सेवाएं सीधे लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान का लाभ उठा सकें। साथ ही पखवाड़े के दौरान की गई सभी कार्यवाहियों का नियमित प्रतिवेदन शासन को भेजा जाएगा।

प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल लंबित मामलों का निराकरण होगा, बल्कि आम जनता और प्रशासन के बीच विश्वास भी मजबूत होगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !