धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

0

 

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार


उत्तम साहू 

धमतरी, 31 मार्च 2026। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने एक और सख्त कार्रवाई करते हुए 35 लीटर महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 7 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना रूद्री को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि गंगरेल क्षेत्र के रामा टिकरा में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान आरोपी को अवैध शराब बेचते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 35 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। मामले में थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 14/26 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विष्णुराम निषाद (62 वर्ष), निवासी शिव चौक गंगरेल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

धमतरी पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !