ईरान के 10 बड़े नेताओं पर अमेरिका ने रखा 1 करोड़ डॉलर का इनाम, मोजतबा खामेनेई भी सूची में

0


ईरान के 10 बड़े नेताओं पर अमेरिका ने रखा 1 करोड़ डॉलर का इनाम, मोजतबा खामेनेई भी सूची में

‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम के तहत जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बड़ा कदम




अमेरिका ने ईरान के कई शीर्ष नेताओं के बारे में जानकारी देने वालों के लिए बड़ा इनाम घोषित किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम के तहत ईरान के प्रभावशाली नेता मोजतबा खामेनेई सहित 10 प्रमुख अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर (करीब 1 करोड़ डॉलर) तक का इनाम देने की घोषणा की है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे इन नेताओं के बारे में विश्वसनीय जानकारी साझा करें। विभाग के अनुसार, दी गई जानकारी के आधार पर इनाम की राशि दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर जानकारी देने वाले व्यक्ति को दूसरे देश में सुरक्षित बसाने की सुविधा भी दी जा सकती है।

इस सूची में ईरान के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इनमें खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब, उप चीफ ऑफ स्टाफ अली असगर हेजाजी, मेजर जनरल याह्या रहीम सफावी, आंतरिक मंत्री एस्कंदर मोमेनी और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी जैसे नाम शामिल बताए गए हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि ये सभी अधिकारी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की विभिन्न शाखाओं से जुड़े नेतृत्व ढांचे का हिस्सा हैं। अमेरिका का आरोप है कि यह संगठन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अभियानों की योजना बनाने और उन्हें संचालित करने में शामिल रहा है।

जानकारी देने के लिए ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम के सुरक्षित ऑनलाइन चैनल, एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म या टोर नेटवर्क के माध्यम से संपर्क करने की सुविधा दी गई है।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और वाशिंगटन ईरान के सुरक्षा एवं खुफिया नेटवर्क पर दबाव बढ़ाने की रणनीति अपना रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !