मासूम से दुष्कर्म के विरोध में कांकेर में उबाल, महिलाओं और वॉलेंटियर्स टीम ने निकाली आक्रोश रैली

0


मासूम से दुष्कर्म के विरोध में कांकेर में उबाल, महिलाओं और वॉलेंटियर्स टीम ने निकाली आक्रोश रैली

दोषियों को फांसी देने की मांग, कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन




कांकेर, 13 मार्च 2026। कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर शहर में आक्रोश का माहौल है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने आक्रोश रैली निकालकर घटना के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

महिलाओं ने नया बस स्टैंड से रैली की शुरुआत की, जो घड़ी चौक पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। रैली के बाद महिलाओं ने कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना था कि यदि आरोपियों को सख्त सजा नहीं मिली तो ऐसे अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा और समाज में असुरक्षा का माहौल बनेगा। उनका आरोप है कि नशे की प्रवृत्ति के कारण ऐसे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी है।

इस दौरान नीलिमा नारंग ने घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि आज छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में तेजी से कार्रवाई कर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।

उर्वशी यादव ने कहा कि ऐसे अपराधियों के साथ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। अगर इन्हें कड़ी सजा नहीं दी गई तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई जा सकती हैं।

इधर, घटना के विरोध में कांकेर वॉलेंटियर्स टीम ने भी आक्रोश रैली का आयोजन किया। यह रैली कांकेर चौक से शुरू होकर जिला अस्पताल तक निकाली गई, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। रैली में शामिल लोगों ने पीड़िता को न्याय दिलाने और समाज में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी, तभी ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। रैली शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !