भक्तमाता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सलोनी में भक्ति और उत्साह का माहौल, युवाओं को आगे आने का आह्वान

0

 

भक्तमाता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सलोनी में भक्ति और उत्साह का माहौल, युवाओं को आगे आने का आह्वान



उत्तम साहू 

नगरी। ग्राम सलोनी में संत शिरोमणि भक्तमाता कर्मा की 1010वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर साहू समाज एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरे कार्यक्रम में भक्तमाता कर्मा के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विकास के लिए युवाओं को आगे आकर जिम्मेदारी निभानी होगी। जब परिवार का विकास होता है, तब समाज मजबूत होता है और समाज की प्रगति से ही देश का विकास संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण और प्रगति में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने आगे कहा कि हम सब सबसे पहले मानव समाज के सदस्य हैं, इसलिए हमें एक-दूसरे के प्रति भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बनाए रखना चाहिए। हम केवल अपने समाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे गांव और देश के भी सदस्य हैं। भक्तमाता कर्मा के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर हमें समाज सेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में वन सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, सभापति एवं जनपद सदस्य शुभम यदु, चंद्रकला साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण साहू समाज सलोनी के अध्यक्ष बोधराम साहू ने की।

इस अवसर पर सरपंच रोमी चंदन ध्रुव, ग्राम पटेल झनकेश्वर साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष दानीराम नागेश, पूर्व जनपद सदस्य ईमत बाई, सियाबाई, भीषम साहू, देवराज साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !