बोडरा चंडी मंदिर के पास अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 53 पौवा शराब व नगदी जब्त

0

 

बोडरा चंडी मंदिर के पास अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 53 पौवा शराब व नगदी जब्त



उत्तम साहू 

धमतरी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरुद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम बोडरा स्थित चंडी मंदिर के पास अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 53 पौवा देशी शराब और नगदी सहित कुल 7 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कुरुद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिजनापुरी निवासी एक महिला ग्राम बोडरा चंडी मंदिर के पास दो थैलों में अवैध शराब लेकर डाही जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर महिला को पकड़ लिया।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम चंद्रिका बाई मरकाम उर्फ जंगलहीन (52 वर्ष), पति भुवनेश्वर मरकाम, निवासी डाही बाजार चौक के पास, थाना कुरुद, जिला धमतरी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो थैलों में रखी 25 पौवा देशी प्लेन शराब और 28 पौवा देशी मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुई। कुल मिलाकर 9.540 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की गई। इसके साथ ही 2200 रुपये नगद भी बरामद किए गए।

जब्त शराब की कुल कीमत करीब 4800 रुपये बताई जा रही है। नगदी सहित कुल 7 हजार रुपये की सामग्री पुलिस ने मौके पर जब्त की। शराब रखने और परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 73/26 दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !