अवैध पिस्टल व 11 जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0

 

अवैध पिस्टल व 11 जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई


उत्तम साहू 

धमतरी, 25 मार्च 2026। धमतरी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक मरादेव मंदिर, गौरव पथ के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और सार्वजनिक स्थान पर उसे लहराने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान सौरभ सोनी (25 वर्ष), निवासी आमातलाब रोड, श्रीराम नगर, धमतरी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी निर्मित पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 84/26 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, सौरभ सोनी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !