धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कबाड़ी दुकानों पर छापा, 1430 किलो संदिग्ध लोहा-टीन जब्त, दो आरोपी जेल भेजे गए

0

 

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कबाड़ी दुकानों पर छापा, 1430 किलो संदिग्ध लोहा-टीन जब्त, दो आरोपी जेल भेजे गए


उत्तम साहू 

धमतरी, 29 मार्च 2026। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो कबाड़ी दुकानों पर दबिश दी। इस दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध लोहा-टीन सामग्री जब्त की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली एवं थाना अर्जुनी की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कार्रवाई
मुखबिर की सूचना पर रतन कॉलोनी, दानी टोला स्थित एक कबाड़ी दुकान में छापा मारा गया। तलाशी के दौरान लोहे का एंगल, पाइप, जाली और राइस मिल से संबंधित कुल 620 किलोग्राम लोहा (कीमत लगभग 21 हजार रुपये) बरामद किया गया। दुकान संचालक नविद परवेज वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने सामग्री जब्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।

अर्जुनी थाना क्षेत्र में कार्रवाई
इसी तरह ग्राम कोलियारी बाजार चौक के पास पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर एक अन्य कबाड़ी दुकान में दबिश दी गई। यहां से लोहे और टीन के छड़, रॉड, एंगल एवं पाइप कुल 810 किलोग्राम (कीमत लगभग 24,300 रुपये) बरामद किए गए। दुकान संचालक दर्शन सिंह ध्रुव भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

कुल जब्ती और आगे की कार्रवाई
दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 1430 किलोग्राम संदिग्ध सामग्री जब्त की है। जब्त सामान के वैध स्वामित्व की जांच की जा रही है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !