शीतला शक्ति पीठ में सेवादारों का सम्मान, समिति का हुआ विस्तार
उत्तम साहू
नगरी। सिहावा स्थित शीतला शक्ति पीठ में नवरात्रि पर्व के सफल आयोजन के बाद समिति द्वारा सभी सहयोगियों, सेवादारों और सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी को माता का प्रसादी श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
समिति के संचालक नरेन्द्र नाग ने नवरात्रि पर्व के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी सेवादारों, सहयोगियों एवं मीडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से पर्व का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान समिति का विस्तार भी किया गया, जिसमें नेम सिंह बिसेन को संरक्षक, नारद निषाद को महासचिव एवं बुधेस्वर साहू को सचिव के रूप में मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष गगन नाहटा, रामलाल नेताम, बलदेव निषाद, राजकुमार निषाद, संजय सारथी, प्रवीण गुप्ता, भरत निर्मलकर, दीपक तंवर, महेंद्र कौशल, कुँवर साहू, मंशाराम गौर, जग्गू साहू, नरेश पटेल, महेश साहू, लालजी साहू, संतोष पवार, कल्पनाथ पाण्डे, दीनदयाल गंधर्व, छबि ठाकुर, ललित निर्मलकर, सुभाष यादव, महेंद्र साहू, अभय नेताम, नवल साहू, दिनेश पटेल, बैजनाथ पटेल, बाल सिंह शोरी, मंशा गौर, तुलसी कुंजाम, सुंदरियां साहू, चरणबती नेताम, मेहत्तर गौर, बुद्धू सोम, पुरन बिसेन, रामप्रसाद नेताम, कमलेश निषाद, हेमलाल ध्रुव, चंद्रभान निषाद, रोहित साहू, बिष्णु साहू, चैन सिंह मरकाम, शंकर पटेल, चंदन देवांगन, देवन्तीन श्रीमाली, रीना बिसेन, परमीला साहू, नंदबाई पटेल, खेमिन यादव, गायत्री पटेल, गोमती निषाद, नोहर साहू, बिंदा मरकाम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

