नगरी के तीन युवा अधिवक्ताओं को भाजपा विधि प्रकोष्ठ में मिली जिम्मेदारी, क्षेत्र में उत्साह का माहौल

0

 

नगरी के तीन युवा अधिवक्ताओं को भाजपा विधि प्रकोष्ठ में मिली जिम्मेदारी, क्षेत्र में उत्साह का माहौल


उत्तम साहू 

नगरी (सिहावा)। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन विस्तार के तहत विधि प्रकोष्ठ में नगरी क्षेत्र के तीन सक्रिय और ऊर्जावान अधिवक्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिवक्ता अभिषेक जैन एवं अधिवक्ता आर. पी. साहू को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा अधिवक्ता तुलसीराम साहू को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों से नगरी सहित पूरे सिहावा अंचल में उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है। तीनों अधिवक्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा विधि प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

स्थानीय स्तर पर इन नियुक्तियों को संगठन की मजबूती और युवाओं को अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस सहित कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के विस्तार और विधिक मोर्चे को मजबूती देने वाला निर्णय बताया।

पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पिंकी शाह, वरिष्ठ नेता रविशंकर दुबे, नागेंद्र शुक्ला, विकल गुप्ता, मोहन नाहटा, कमल डागा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, अजय ध्रुव, गरिमा नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इसके साथ ही जनपद और मंडल स्तर के पदाधिकारियों, नगर पंचायत प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी तीनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

नगरी क्षेत्र में यह नियुक्ति न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि इससे स्थानीय स्तर पर विधिक जागरूकता और संगठनात्मक सक्रियता को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !