कुख्यात नक्सली पापा राव समेत 18 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 8 AK-47 सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

0

 

कुख्यात नक्सली पापा राव समेत 18 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 8 AK-47 सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद



बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात नक्सली कमांडर पापा राव समेत कुल 18 नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में 11 पुरुष और 7 महिला नक्सली शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े हुए थे, जिसमें पापा राव एक सक्रिय और प्रभावशाली सदस्य रहा है। यह सभी लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में संलिप्त थे और कई बड़ी घटनाओं में इनकी भूमिका बताई जा रही है।

आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने पुलिस को 8 AK-47 राइफल सहित अन्य घातक हथियार भी सौंपे हैं। सुरक्षा बलों के अधिकारियों के मुताबिक, यह आत्मसमर्पण नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शासन की पुनर्वास नीति, लगातार चलाए जा रहे अभियान और क्षेत्र में बढ़ते विकास कार्यों के चलते नक्सलियों का भरोसा टूट रहा है, जिसके कारण वे मुख्यधारा में लौटने का फैसला ले रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की नीति के तहत सहायता और पुनर्वास सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

अधिकारियों ने इसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि आने वाले समय में भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में शांति और विकास को और मजबूती मिल सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !