भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 महिलाओं की मौत, 18 घायल

0

 

भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 महिलाओं की मौत, 18 घायल



बालोद। जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, भंवरमरा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप, जिसमें ग्रामीण सवार थे, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सभी लोग एक छठी कार्यक्रम से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह भीषण दुर्घटना हो गई।

हादसे में दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 18 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दो मासूम बच्चों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। वाहन चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया है।

मंगचुवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !