छिन्दपूर में 42 लाख से होगा तालाब सौंदर्यीकरण, विधायक ने किया भूमिपूजन
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत छिन्दपूर में SECL के CSR मद से 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह परियोजना न केवल गांव की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और ग्रामीणों की आवश्यकताओं की पूर्ति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। तालाब के सौंदर्यीकरण से जल स्तर में सुधार होगा और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित जल स्रोत उपलब्ध हो सकेगा।
इस मौके पर जिला पंचायत सभापति एवं सदस्य विनोद यादव, मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर, सरपंच सकुन्ती कंवर, महामंत्री हेमन्त तिवारी, प्रताप सिंह कंवर, उपाध्यक्ष हुलेश राठौर, शंकर यादव, विधायक प्रतिनिधि एवं जिला नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख भाजयुमो कोरबा कृष्णानंद राठौर सहित तेरस श्रीवास, गजानंद राठौर, मन्नु राठौर, बद्री केवट, तेरस यादव, गंगा श्रीवास, जितेंद्र श्रीवास समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस पहल को क्षेत्र के समग्र विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।


