गुहाननाला में 21–22 मार्च को होगा गोंडवाना समाज का तहसील स्तरीय वार्षिक सम्मेलन
उत्तम साहू
नगरी। आदिवासी गोंडवाना समाज सेवा समिति तहसील नगरी द्वारा दो दिवसीय तहसील स्तरीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 21 एवं 22 मार्च को उपक्षेत्र दुगली के ग्राम गुहाननाला में किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर ग्राम गुहाननाला में समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान तहसील अध्यक्ष ने क्षेत्रीय अध्यक्ष दुगली को सम्मेलन की जिम्मेदारी सौंपते हुए सप्तरंगी गोंडवाना ध्वज प्रदान किया। सम्मेलन में समाज की रीति-नीति, कला, साहित्य, संस्कृति और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही धर्मांतरण, नशा मुक्ति और शिक्षा जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विद्वानों द्वारा समाज को संबोधित किया जाएगा।
आयोजन के दौरान सामाजिक प्रकरणों पर चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा समाज की परंपराओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर संरक्षक एवं पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, तहसील अध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव, उपाध्यक्ष जोहरलाल चंद्रवंशी, जितेंद्र कुंजाम, भगवान सिंह नेताम, मयाराम नागवंशी, मोहन सिंह कुर्रू, दलगंजन मरकाम, आर.डी. नेताम, सतरूपा तमोंवंशी, राज कुंवर मंडावी, शत्रुघ्न साक्षी, पिंगल गोटा, सुरेंद्र नेताम, बुधराम नेताम, डोमार ध्रुव, विशाली राम ध्रुव, हरक मंडावी, संतोष नेताम, राजू कावड़े, सोनाराम नेताम, वेदप्रकाश मंडावी, राजेश मरकाम, बाला राम मंडावी, चिंताराम तुमरेटी, बलराम सोरी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

