नगरी नगर पंचायत को बड़ी सौगात: दमकाडिही मुक्तिधाम विकास के लिए 28 लाख रुपये स्वीकृत

0


नगरी नगर पंचायत को बड़ी सौगात: दमकाडिही मुक्तिधाम विकास के लिए 28 लाख रुपये स्वीकृत



उत्तम साहू 

नगरी। नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 1 स्थित डमकादिहि मुक्तिधाम के विकास के लिए 28 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इस राशि से मुक्तिधाम में सौंदर्यीकरण, पाथवे निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे नगरवासियों को अंतिम संस्कार के लिए बेहतर और व्यवस्थित सुविधा मिल सकेगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के नेतृत्व में नगर में लगातार विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। इसी क्रम में डमकादिहि मुक्तिधाम के विकास के लिए स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद मुक्तिधाम का स्वरूप और सुविधाएं बेहतर होंगी।

बताया गया कि इस कार्य के लिए वार्ड पार्षद राजा पवार और देवचरण ध्रुव द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा तथा लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्विनी निषाद के प्रयासों से यह प्रस्ताव शासन तक पहुंचा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा के बाद राशि स्वीकृत हुई।

इस स्वीकृति के बाद नगर में हर्ष का माहौल है और नगर पंचायत नगरी की वर्तमान टीम के कार्यों की सराहना की जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुक्तिधाम के विकास से अंतिम संस्कार के दौरान आने वाली कई समस्याओं से लोगों को राहत मिलेगी और एक व्यवस्थित परिसर उपलब्ध होगा।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !