धमतरी में दो होटलों से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, खाद्य विभाग की कार्रवाई

0

 

धमतरी में दो होटलों से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, खाद्य विभाग की कार्रवाई



उत्तम साहू 

धमतरी, 13 मार्च 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर खाद्य विभाग ने शहर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने धमतरी शहर के गोलबाजार और बठेना बस स्टैंड क्षेत्र के होटलों में जांच कर तीन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान गोलबाजार स्थित बैगा होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग किया जाना पाया गया। यहां से दो घरेलू गैस सिलेंडर, एक रेगुलेटर, पाइप और बर्नर जब्त किए गए।

वहीं बठेना बस स्टैंड स्थित दीपू होटल और कैलाश होटल में जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग करते पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए एक घरेलू गैस सिलेंडर, सिंगल बर्नर चूल्हा और पाइप सहित रेगुलेटर जब्त किया गया।

खाद्य विभाग ने बताया कि इन प्रतिष्ठानों के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियम) आदेश 2000 की कंडिका 03 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 सहपठित धारा 7 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

जिला खाद्य अधिकारी ने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !