बिरगुड़ी ओम शांति केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

0

 

बिरगुड़ी ओम शांति केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित


उत्तम साहू 

नगरीअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिरगुड़ी स्थित ब्रह्माकुमारीज ओम शांति केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजयोग ध्यान से की गई, जिसमें उपस्थित महिलाओं ने आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।



इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी फूलेश्वरी बहन जी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब नारी अपनी आत्मशक्ति को पहचान लेती है, तो दुनिया की हर मुश्किल आसान हो जाती है। प्रेम, शांति और अच्छे संस्कारों का दीप जलाकर वह इस धरती को स्वर्ग बना सकती है।

कार्यक्रम के दौरान बहनों और माताओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन खेलों के माध्यम से महिलाओं में आपसी सहयोग, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया।

इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को आध्यात्मिक जीवन अपनाने और अपने परिवार तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को ईश्वरीय सौगात के रूप में श्रृंगार सामग्री एवं प्रसाद वितरित किया गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !