बोराई शक्ति केंद्र घुटकेल में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष हुमीत कुमार लिमजा का हुआ आत्मीय स्वागत

0

 

बोराई शक्ति केंद्र घुटकेल में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष हुमीत कुमार लिमजा का हुआ आत्मीय स्वागत


उत्तम साहू 

धमतरी/सिहावा। बोराई शक्ति केंद्र के अंतर्गत ग्राम घुटकेल में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष हुमीत कुमार लिमजा के आगमन पर स्थानीय युवा साथियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने मंडल अध्यक्ष हुमीत कुमार लिमजा को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान युवाओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को और सक्रिय करने तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।

इस अवसर पर मिथलेश साहू सहित सभी युवा साथियों ने सिहावा स्थित कर्णेश्वर मंदिर में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने की सहभागिता जताई। युवाओं ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और सामाजिक दायित्वों को समझने का अवसर मिलेगा, जिससे वे समाज और क्षेत्र के विकास में और बेहतर भूमिका निभा सकेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच उमेन्द्र दिवान (आदर्श ग्राम पंचायत बेलरगांव) भी उपस्थित रहे। उनके साथ बोराई से मिथलेश साहू, मनीष कतलाम और अशवन नेताम शामिल हुए। वहीं लिखमा से थम्मन नेताम और किसन चक्रधारी, मैनपुर से रोहित नेताम तथा घुटकेल से चन्द्रहास साहू, रोहन यदु, अश्विनी साहू, रवि नागवंशी, छेमन नागवंशी, देवा नागवंशी, हितेश नागवंशी और गुलशन यदु सहित कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !