जुआ पर बड़ी कार्रवाई, 52 पत्ती ताश से खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार

0

 जुआ पर बड़ी कार्रवाई, 52 पत्ती ताश से खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार

नगदी सहित 4.20 लाख रुपये का सामान जब्त, 6 मोटरसाइकिल, स्कूटी, टीवीएस एक्सएल और 8 मोबाइल पुलिस ने किए बरामद



उत्तम साहू 

धमतरी: जिले में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भखारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी सहित लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भखारा की पेट्रोलिंग टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सेमरा बी के श्मशान घाट के आगे स्टॉप डेम के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि आठ लोगों को मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में जुआ खेलते हुए पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों में लोकेश कुमार सिन्हा, मयंक सिन्हा, भुपेश्वर सिन्हा, हसन खान, छबि सोनकर, राजू साहु, कमलेश सोनकर और राजेश साहु शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना भखारा में अपराध क्रमांक 28/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 हजार रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 6 मोटरसाइकिल, एक हीरो मेस्ट्रो स्कूटी, एक टीवीएस एक्सएल और 8 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैधानिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !