नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 4 वाहनों पर चालान

0


नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 4 वाहनों पर चालान

धारा 117 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती



              उत्तम साहू,धमतरी, 14 मार्च 2026।
शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए धमतरी पुलिस की यातायात शाखा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में यातायात पुलिस ने शहर के नो पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धारा 117 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 4 वाहनों पर चालान किया। प्रत्येक वाहन चालक पर 300 रुपये के हिसाब से कुल चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े कर यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले चालकों को चेतावनी देते हुए नियमों का पालन करने की अपील की गई। वहीं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती बरती जा रही है। इसके लिए शहर में लगातार ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

धमतरी पुलिस की यातायात शाखा ने कहा है कि शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !