दिल दहला देने वाली घटना: अस्पताल के पीछे नाली में मिला 6 माह के नवजात का शव

0

 दिल दहला देने वाली घटना: अस्पताल के पीछे नाली में मिला 6 माह के नवजात का शव



दुर्ग। शहर के जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली घटना सामने आई। जिला अस्पताल के मातृत्व-शिशु विभाग के पीछे स्थित नाली में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह कचरा बीनने वाली एक महिला ने नाली में कुछ बहता हुआ देखा। संदेह होने पर जब वह पास पहुंची तो उसके होश उड़ गए—नाली में एक नवजात बच्चे का शव दिखाई दे रहा था। महिला ने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात के शव को नाली से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मरच्युरी में रखवा दिया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, नवजात भ्रूण लगभग 6 महीने का बताया जा रहा है और उसका शरीर काफी हद तक विकसित था। अस्पताल परिसर में इस तरह नवजात का शव मिलने से लोगों में नाराजगी और आक्रोश भी देखने को मिला।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को शव का पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत की असली वजह और पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। वहीं पुलिस भी यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर नवजात को नाली में किसने और किन परिस्थितियों में फेंका।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !