सहायक शिक्षकों को मिली पदोन्नति, 32 शिक्षक बने प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक

0

 सहायक शिक्षकों को मिली पदोन्नति, 32 शिक्षक बने प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक



           उत्तम साहू धमतरी, 15 मार्च 2026।

स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक (प्रशिक्षित) से प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शनिवार को विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय धमतरी में सम्पन्न हुई। इस प्रक्रिया में ई-संवर्ग के 18 तथा टी-संवर्ग के 14 सहायक शिक्षकों को प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।

पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ काउंसिलिंग के माध्यम से सम्पन्न कराई गई। इसमें वरिष्ठता के आधार पर सहायक शिक्षकों ने उपलब्ध संस्थाओं की सूची में से अपनी स्वेच्छा से पदस्थापना के लिए संस्थान का चयन किया। पूरी काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय कुमार जायसवाल, प्राचार्य डाइट श्री प्रकाश राय, सहायक संचालक श्री यदुनंदन सिंह वर्मा, सहायक संचालक श्री देवेश कुमार सूर्यवंशी, सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री खेमेन्द्र साहू तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री ललित सिन्हा उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !