सांकरा में संत शिरोमणि भक्तमाता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

0

 

सांकरा में संत शिरोमणि भक्तमाता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई


उत्तम साहू 

धमतरी/नगरी। ग्राम सांकरा में साहू समाज द्वारा संत शिरोमणि भक्तमाता कर्मा जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण साहू समाज सांकरा के अध्यक्ष झाड़ू राम साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में सभापति एवं जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाई, ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच नागेंद्र बोरझा तथा उपसरपंच हरीश साहू उपस्थित रहे।



इसके अलावा तहसील साहू समाज नगरी के उपाध्यक्ष योगेंद्र साहू, सहसचिव लव कुमार साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जन्मजय साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमलता साहू, परिक्षेत्र सांकरा के पूर्व अध्यक्ष हेमलाल साहू, तहसील नगरी के पूर्व अंकेक्षक अजब सिंह साहू, ग्रामसभा अध्यक्ष सत्ती मरकाम, जीवन लाल साहू, दीपक साहू सहित साहू समाज के अनेक सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। साथ ही परिवार के बड़े-बुजुर्ग और माता-पिता को बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें अच्छे और बुरे का अंतर समझाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि समाज के लोगों को आपस में संवाद और मार्गदर्शन बनाए रखना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को सही दिशा मिल सके और समाज निरंतर प्रगति की ओर बढ़े।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत शिरोमणि भक्तमाता कर्मा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए समाज की एकता, विकास और प्रगति के लिए संकल्प लिया।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !