स्कूटी से अवैध शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार, 38 पौवा शराब व वाहन जब्त

0

 

स्कूटी से अवैध शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार, 38 पौवा शराब व वाहन जब्त


           उत्तम साहू,धमतरी, 15 मार्च 2026।

धमतरी पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूटी से शराब ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 38 पौवा देशी शराब और स्कूटी जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल पाया गया, जिसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बस्तर रोड स्थित सोरिद नगर काली मंदिर के सामने से एक स्कूटी में अवैध शराब लेकर दो व्यक्ति श्यामतरई की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और स्कूटी क्रमांक CG 24 P 0322 को रोककर जांच की।

पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम मोहम्मद इमरान (33 वर्ष) निवासी विकास नगर गुढियारी रायपुर, हाल पुरूर ढाबा जिला बालोद बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखे थैले से 20 पौवा देशी मशाला यूनिक शराब और स्कूटी की डिक्की में रखे थैले से 18 पौवा देशी प्लेन यूनिक शराब बरामद हुई। कुल 38 पौवा (6 लीटर 840 मिलीलीटर) शराब की कीमत करीब 3440 रुपये बताई गई।

आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब के साथ स्कूटी भी जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये है। जब्त माल की कुल कीमत 18 हजार 440 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालक की सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

धमतरी पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !