नगरी में भक्त माता कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई, जयकारों से गूंजा नगर

0

 नगरी में भक्त माता कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई, जयकारों से गूंजा नगर


उत्तम साहू 

नगरी। नगर साहू समाज के द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जब भक्त माता कर्मा जयंती ने पूरे नगर को उत्सवमय रंग में रंग दिया भक्त माता कर्मा के जयकारों से पूरा नगर गूंजायमान हो गया।


इस मौके पर साहू समाज नगरी के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह जुलूस ग्रामीण साहू समाज भवन से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए साहू सदन तक पहुंचा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। खासकर महिलाओं की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। महिलाएं पीले रंग के वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, जिससे जुलूस का धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप और भी भव्य दिखाई दिया। पूरे रास्ते भर भक्त माता कर्मा के जयकारे लगाए जाते रहे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।



इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के नेतृत्व में सभी पार्षदों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर समाजजनों का स्वागत किया। नगर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा जुलूस का स्वागत किया गया।



वहीं खास आकर्षण रहा पांघर क्रमांक 27 का—जहां गर्मागर्म खिचड़ी प्रसाद और ठंडा शरबत ने श्रद्धालुओं के मन को तृप्त कर दिया। 

भक्त माता कर्मा जयंती के आयोजन ने नगर में सामाजिक एकता, आस्था और सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का माहौल बना रहा।


उक्त अवसर पर साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित नगर के सामाजिक बंधू बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, और क्षेत्र के लोगों को संत शिरोमणि भक्त कर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !