नगरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को'वृहद महतारी वंदन सम्मेलन' का आयोजन

0

 

नगरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को'वृहद महतारी वंदन सम्मेलन' का आयोजन 

   जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 


उत्तम साहू 

नगरी/ नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित "सशक्त नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़" के ध्येय वाक्य के साथ नगरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

यह विशेष आयोजन कल, 8 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

 समय: प्रातः 10:00 बजे से। सांस्कृतिक भवन, नगर पंचायत के सामने नगरी,में होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष, धमतरी,श्री अरुण सार्वा जी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण

इस स्थानीय कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण बस्तर में आयोजित होने वाले माननीय मुख्यमंत्री जी के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। सम्मेलन में उपस्थित नागरिक और महिलाएं सीधे राज्यस्तरीय कार्यक्रम से जुड़ सकेंगी।

परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग (नगरी) ने इस विशेष आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नारी शक्ति के सम्मान का हिस्सा बनने की अपील की है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !