टिकरापारा में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

0

 

टिकरापारा में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

धमतरी पुलिस की रेड में दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले, नगदी व मोबाइल सहित सामान जब्त



उत्तम साहू 

धमतरी। शहर के टिकरापारा इलाके में किराये के मकान में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में पुलिस ने नगदी, मोबाइल फोन, दवाइयां, कंडोम और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के सबूत सहित कुल 14,827 रुपये की सामग्री जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 07 मार्च 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शासकीय जिला अस्पताल धमतरी के पीछे स्थित टिकरापारा वार्ड में एक मकान में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने गवाहों और पांईटर के साथ मौके पर दबिश दी।

रेड के दौरान मकान के अंदर दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पूछताछ में सामने आया कि मकान किराये पर लेकर यहां अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार तीन आरोपियों में सुशील गिलहरे (38) निवासी साल्हेवार पारा, धमतरी खुमान साहू (40) निवासी कर्मा चौक, धमतरी लोचन देवांगन (32) निवासी रामपुर वार्ड, धमतरी शामिल हैं।

लालच और दबाव बनाकर कराया जा रहा था धंधा

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी सुशील गिलहरे मकान किराये पर लेकर महिलाओं को पैसों का लालच देकर और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करा रहा था।

इन धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !