छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन नहीं रहे, पटना में ली अंतिम सांस

0

 

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन नहीं रहे, पटना में ली अंतिम सांस



रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन का निधन हो गया। उन्होंने बीती रात बिहार की राजधानी पटना के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों और जानने वालों में शोक की लहर फैल गई।

बताया जा रहा है कि विश्वरंजन पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे। कार्डियक संबंधी समस्या बढ़ने के बाद उन्हें पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम लगातार उनका उपचार कर रही थी, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका और बीती रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

1973 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी रहे विश्वरंजन ने अपने लंबे प्रशासनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। वे जुलाई 2007 से वर्ष 2011 तक छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए कई अहम पहल की थीं।

उनके निधन को पुलिस सेवा के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। कई वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुभवी पुलिस अधिकारी बताया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !