भाजयुमो में नई जिम्मेदारी, निखिल राठौर बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी

0

भाजयुमो में नई जिम्मेदारी, निखिल राठौर बने जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी

जमीनी कार्यशैली वाले युवा नेता, बोले—पद नहीं, नाम और काम से बनती है पहचान



               ज्ञान शंकर तिवारी 

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कोरबा में संगठन को डिजिटल स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से युवा कार्यकर्ता निखिल राठौर को जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में जहां खुशी देखी गई, वहीं कई लोगों का मानना है कि उनकी सक्रियता और संगठन में लंबे समय से किए गए कार्यों को देखते हुए उनसे बड़ी जिम्मेदारी की अपेक्षा की जा रही थी।

निखिल राठौर को क्षेत्र में एक जमीनी और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। सरल स्वभाव, व्यवहार कुशलता और युवाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के साथ बेहतर तालमेल के कारण उन्होंने संगठन और समाज के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

जिम्मेदारी मिलने पर निखिल राठौर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए पद से ज्यादा महत्वपूर्ण सेवा और कार्य है। उन्होंने कहा, “व्यक्ति पद से नहीं, बल्कि अपने नाम और काम से आगे बढ़ता है। जब नाम से पद चमकने लगे, तभी असली पहचान बनती है।”

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !