संस्कार और एकता का संदेश देकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई माता कर्मा जयंती

0

संस्कार और एकता का संदेश देकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई माता कर्मा जयंती

घठुला परिक्षेत्र में निकली भव्य कलश यात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन



उत्तम साहू 

नगरी-सिहावा। तहसील साहू समाज नगरी-सिहावा के अंतर्गत परिक्षेत्र घठुला में 15 मार्च को महान संत, भक्त शिरोमणि एवं साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ कर्मा सामुदायिक भवन में माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना, खिचड़ी के भोग और आरती के साथ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए बस स्टैंड स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंची, जहां समाजजनों ने माता कर्मा के जयघोष के साथ यात्रा का स्वागत किया।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों ने माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर उनके जीवन चरित्र, त्याग, सेवा और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छोटे-छोटे बाल कलाकारों ने अतिथियों का स्वागत किया तथा माता कर्मा की झांकी के माध्यम से गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। साथ ही समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर उन्हें पुरस्कृत किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि भक्त माता कर्मा एक नाम ही नहीं ले बल्कि सच्ची भक्ति, त्याग, समर्पण का जीवित मिशाल है, हमें भक्त माता कर्मा की आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए अतिथियों ने आगे कहा कि समाज और परिवार को संगठित रखने तथा समाज को आगे बढ़ाने के लिए केवल पढ़ाई ही पर्याप्त नहीं होती। पढ़ाई हमें ज्ञान देती है, लेकिन संस्कार हमें सच्चा इंसान बनाते हैं। आज के समय में कई बच्चे गलत दिशा में भटकते नजर आते हैं। सवाल यह नहीं है कि बच्चे क्यों भटक रहे हैं, बल्कि यह है कि कहीं हम माता-पिता और समाज अपने कर्तव्यों से दूर तो नहीं हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने घर के वातावरण में देखते हैं। यदि घर में प्रेम, सम्मान और अच्छे संस्कार होंगे, तो वही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बनेंगे। इसलिए आज समाज को यह संकल्प लेना होगा कि बच्चों को केवल सफल ही नहीं, बल्कि सुसंस्कृत और जिम्मेदार नागरिक भी बनाया जाए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश बैश जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला धमतरी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अंगेश हिरवानी अध्यक्ष, परिक्षेत्रीय साहू समाज घठुला ने किया।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में विकल गुप्ता,अध्यक्ष, कर्णेश्वर मंदिर ट्रस्ट देकरयारा सिहावा, श्रीमती प्रेमलता नागवंशी जनपद सदस्य, जनपद पंचायत नगरी, श्रीमती क्षमा साहू जनपद सदस्य, जनपद पंचायत नगरी, पन्ना लाल मरकाम जनपद सदस्य, जनपद पंचायत नगरी, हनीफ अली (जनपद सदस्य, जनपद पंचायत नगरी, श्रीमती भुनेश्वरी साहू उपाध्यक्ष, तहसील साहू समाज नगरी, धनीराम साहू ,पूर्व अध्यक्ष, तहसील साहू समाज नगरी, रिखीराम देवांगन (संरक्षक, देवांगन समाज सिहावा मंडल, गणेश राम साहू संरक्षक, परिक्षेत्रीय साहू समाज घठुला, श्रीमती सरिता ध्रुव सरपंच, ग्राम पंचायत घठुला ,श्रीमती उषादेवी नेताम (सरपंच, ग्राम पंचायत पाईकभाठा), राकेश कुमार नेताम (सरपंच, ग्राम पंचायत पांवद्वार, वेदराम साहू उपसरपंच, ग्राम पंचायत घठुला एवं श्रीमती सरिता साहू उपसरपंच, ग्राम पंचायत पांवद्वार सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोमल साहू, कैलाश साहू, दिलीप साहू, कन्हैयालाल साहू, प्रभु राम साहू, भूषण साहू, दीपक साहू, कुलंजन साहू, मुरली साहू, चमल साहू, रामदुलार साहू, लक्ष्मीनाथ साहू, आत्मा साहू, श्रीमती शैलेंद्री साहू, चंद्रकला साहू, संगीता साहू,कमलेश्वरी साहू, हेमवती साहू, मेहतरीन साहू, कुंती बाई साहू, जयंती बाई साहू, कुमारी बाई साहू, दीना साहू, कुलेश्वरी साहू,धर्मेंद्र साहू,

जीवन साहू, चूनेस साहू,हीरा सिंह साहू,लोकेश्वर साहू, तिजु राम साहू, भरत साहू,ओमप्रकाश साहू,यंजन साहू, भुनेश्वर साहू, घुरऊ राम साहू, सहित घठुला, उमरगांव, पांवद्वार, गिधावा, पाइकभाटा और पदमपुर गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष समाजजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !