जिला स्तरीय कुम्भकार समाज का वार्षिक सम्मेलन परखंदा में संपन्न

0

जिला स्तरीय कुम्भकार समाज का वार्षिक सम्मेलन परखंदा में संपन्न 

जिले भर से समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए 


उत्तम साहू 

धमतरी, कुरूद- छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज धमतरी का जिला स्तरीय वार्षिक अधिवेशन दिनांक 15 मार्च 2026 दिन रविवार को ग्राम पंचायत- परखंदा, विकासखंड- कुरूद में आयोजित किया गया जिसमें धमतरी जिला समेत छत्तीसगढ़ राज्य (पंजीयन क्रमांक 1322) के कोने- कोने से सामाजिक बंधुओ का आगमन हुआ था, जिले के सभी केन्द्रों के केंद्र प्रधानों, पंचों व समस्त पदाधिकारियों ने अपने सदस्यों समेत कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ एवं वर्तमान कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर शामिल हुए, कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के प्रांतीय कार्यकारिणी समस्त पदाधिकारियों समेत कार्यक्रम के सभापति सुकलाल प्रजापति, कुम्भकार समाज धमतरी जिला अध्यक्ष श्री किसुन लाल चक्रधारी, उपाध्यक्ष श्री तेजराम चक्रधारी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिती प्रदान की कार्यक्रम प्रारम्भ करने से पूर्व चक्रधारी श्री हरि विष्णु, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, महावीर हनुमान जी की मूर्ति एवं जंगल सत्याग्रह के अमर शहीद मिन्धु कुम्हार जी के छायाचित्र पर पुष्पहार, गुलाल और पुष्पगुच्छ से वंदन कर श्री गणेश किया गया.



पूर्व केबिनेट मंत्री कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने अपने वक्तव्य में कहा की कुम्भकार समाज एक ऐसा समाज है जिसकी जरुरत प्रत्येक समाज को जन्म से लेकर मृत्यु तक पड़ती है, कला-सृजन और निर्माण के प्रति समर्पित कुम्भकार समाज का इतिहास काफी समृद्ध रहा है, इनके खून में कलाकारी शामिल है बदलते समय के साथ-साथ अपने कार्यप्रणाली एवं कार्यकुशलता को आधुनिक करना होगा, ताकि आने वाली पीढीयों को अपने समाज के प्रति अपने पारम्परिक कार्य के प्रति गर्व हो, अमर शहीद मिन्धु कुम्हार जी के त्याग और समर्पण से हम सभी को प्रेरणा लेना चाहिए. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज धमतरी जिला द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ एवं वर्तमान कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर को स्मृतिचिन्ह और शाल भेंट की गई.


भारत देश की ख़ासियत इसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जिसे आधार मानकर निर्वाचन अधिकारी श्री रतन चक्रधर रायपुर के आदेशनुसार धमतरी जिला स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया, चुनाव परिणाम आने तक सभी के मन में हलचल मची हुई थी कौन - कौन होंगे पदाधिकारियों में, चुनाव परिणाम आने से हर्सोल्लास का वातावरण छा गया जिसमें अध्यक्ष श्री गगन कुम्भकार धमतरी, उपाध्यक्ष श्री पुरानीक चक्रधारी नारी, कोषाध्यक्ष परशुराम प्रजापति सिवनी, सचिव रामसुख चक्रधारी टिपानी, सहसचिव श्री ओमप्रकाश चक्रधारी भोथीडीह, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनम चक्रधारी बारना निर्वाचित किए गए.


निर्वाचन पश्चात् छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के हिंदी-छत्तीसगढ़ी लोक पारम्परिक, बारहमासी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया, अधिवेशन में आए सामाजिक बंधुओ ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन करने के लिए दिल खोकर सहयोग राशि प्रदान किया, साथ ही तालियों की गूंज से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान होता रहा, प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में माटीकला बोर्ड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचर-विमर्श किया गया, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा सके.


जिस प्रकार से शासन द्वारा अति पिछड़ी कमार जनजाति के लिए विभिन्न योजनाओं को संचालित कर उनकी सामाजिक, आर्थिक, बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कर उनको शिक्षा, स्वास्थ्य, लघुउद्योग सहित अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराइ गई, ठीक उसी प्रकार से कुम्भकार समाज के लिए भी विशेष योजनाओं को संचालित करने शासन- प्रशासन निवेदन करने बात कही गई, साथ ही कई प्रकार के सामाजिक कुरीतियों, नियमावलियों, सामाजिक प्रकरणों पर विचार किया गया जिससे की समाज को सही दिशा प्राप्त हो सके और समाजहित में कार्य हो सके, अंत में आयोजन समिति द्वारा छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के प्रांतीय कार्यकारिणी समस्त पदाधिकारियों, सभी सामाजिक बंधुओ, माताओं-बहनों, युवा साथियों का आभार व्यक्त किया गया.

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !