महिला दिवस पर पेंशनर समाज नगरी को बड़ी सौगात,

0


महिला दिवस पर पेंशनर समाज नगरी को बड़ी सौगात, 

अध्यक्ष निधि से 100 फाइबर चेयर और 2 लाख के मोटरसाइकिल स्टैंड की घोषणा



                        उत्तम साहू 

नगरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेंशनर भवन नगरी में पेंशनर्स समाज द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने पेंशनर समाज को महत्वपूर्ण सौगात देते हुए अपनी अध्यक्ष निधि से 100 नग फाइबर चेयर प्रदान कीं तथा भवन परिसर में साइकिल एवं मोटरसाइकिल स्टैंड निर्माण के लिए 2 लाख देने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि पेंशनर समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन का अमूल्य समय समाज और देश की सेवा में समर्पित किया है। उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने बताया कि पेंशनर समाज द्वारा पूर्व में एक मांग पत्र के माध्यम से सामुदायिक भवन में कुर्सियों की कमी की जानकारी दी गई थी, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए महिला दिवस के अवसर पर 100 फाइबर चेयर उपलब्ध कराई गई हैं।

इसके साथ ही उन्होंने पेंशनर समाज सामुदायिक भवन के सामने लगभग 2 लाख की लागत से टीन शेड युक्त मोटरसाइकिल स्टैंड निर्माण कराने की भी घोषणा की, जिससे भवन में आने वाले लोगों को अपने वाहन सुरक्षित तरीके से खड़े करने की सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर पेंशनर समाज के सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उनके सहयोग और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पेंशनर समाज के सदस्य रेन लाल देव, अंगद राम बनपेला, अलका गजपाल, लक्ष्मण प्रसाद गजपाल, शारदा प्रसाद, ग्वाले सकून कश्यप, हिममडी सोम, मोहन साहू सहित नगर पंचायत नगरी के सभापति अश्वनी निषाद, शंकर देव, अलका साव, विनीता कोठारी, पार्षद देवचरण ध्रुव, मिकी गुप्ता, चेलेश्वरी साहू, डागेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !