धमतरी में महानदी जल उपयोग पर ट्रिब्यूनल की बैठक, चेयरमैन बेला एम त्रिवेदी ने ली विस्तृत जानकारी

0

 

धमतरी में महानदी जल उपयोग पर ट्रिब्यूनल की बैठक, चेयरमैन बेला एम त्रिवेदी ने ली विस्तृत जानकारी



उत्तम साहू 

धमतरी, 8 मार्च 2026। महानदी जल वितरण ट्रिब्यूनल की चेयरमैन Bela M. Trivedi ने अपने धमतरी प्रवास के दौरान महानदी के जल उपयोग को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में धमतरी सहित अन्य जिलों में महानदी के पानी के उपयोग, सिंचाई व्यवस्था और जल प्रबंधन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में जल उपयोग की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

बैठक में ट्रिब्यूनल के सदस्य न्यायाधीश Ravi Ranjan एवं Indermeet Kaur, उड़ीसा राज्य की टीम के सदस्य तथा छत्तीसगढ़ और उड़ीसा शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो (IAS), कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

धमतरी प्रवास के दौरान ट्रिब्यूनल की चेयरमैन श्रीमती त्रिवेदी और अन्य सदस्यों ने मां अंगारमोती मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने उन्हें मां अंगारमोती का छायाचित्र भेंट किया।

इसके बाद ट्रिब्यूनल के सदस्यों ने गंगरेल बांध पहुंचकर बोटिंग का आनंद लिया। वहीं Murumsilli Dam के निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बांध के निर्माण और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुरुमसिल्ली बांध लगभग 100 वर्ष से अधिक पुराना है और आज भी मजबूती से कायम है। इसे एशिया का पहला सायफन आधारित बांध माना जाता है, जिसकी ट्रिब्यूनल के सदस्यों ने सराहना की।

इस दौरान मुरुमसिल्ली बांध स्थित रेस्ट हाउस में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में सिहावा पर्वत पर स्थित श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली, जिले में उपलब्ध चावल की विभिन्न किस्में, पारंपरिक हरेली तिहार, काष्ठ शिल्प, माटी कला, जिले में स्थापित राइस मिल, गंगरेल बांध, मिनी गोवा, राजिम कुंभ और चंपारण की झलक प्रस्तुत की गई। ट्रिब्यूनल के सदस्यों ने प्रदर्शनी को रुचि के साथ देखा। अंत में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !