भारत की ऐतिहासिक जीत पर नगरी में जश्न, युवाओं ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी

0

 

भारत की ऐतिहासिक जीत पर नगरी में जश्न, युवाओं ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी


उत्तम साहू 

नगरी। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के साथ ही नगरी नगर में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। जैसे ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से पराजित कर तीसरी बार विश्व कप पर कब्जा जमाया, वैसे ही नगर के बजरंग चौक में “भारत माता की जय” के नारों की गूंज सुनाई देने लगी।

नगर के सेकंड वाइफ रेस्टोरेंट में युवाओं द्वारा बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर मैच का सीधा प्रसारण देखा गया। मैच के अंतिम क्षणों में जैसे ही भारत की जीत पक्की हुई, वहां मौजूद क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे और जोरदार तालियों के साथ आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।

इसके बाद उत्साहित युवाओं ने देशभक्ति गीतों के साथ नगर में रैली निकाली। रैली बजरंग चौक पहुंची, जहां युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और देशभक्ति नारों के साथ भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी और देशभक्ति गीतों के बीच पूरा चौक उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, युवा नेता निखिल साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास जैन, युवा नेता यश संचेती, निखिल नेताम, सौरभ नाग, तरुण साहू, मोहित जैन, नानू संचेती, आकाश पंजाबी और मन्नत छाबड़ा सहित अन्य युवाओं ने नगरवासियों व देशवासियों को भारतीय टीम की जीत की बधाई दी। साथ ही मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह दिन बेहद खास रहा। दिनभर लोग टीवी और एलईडी स्क्रीन के सामने बैठकर मैच का रोमांच देखते रहे और भारत की जीत के साथ ही पूरे नगर में जश्न का माहौल बन गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !