संपत्ति के लालच में बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी

0

 

संपत्ति के लालच में बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी




मरवाही। जिले के ग्राम कटरा के धनुहारीटोला में होली की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 65 वर्षीय फूलमतिया बाई धनुहार की उनके ही बेटे दलबीर सिंह ने गला दबाकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, फूलमतिया बाई के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण के लिए राशि आई थी। आरोपी बेटा दलबीर सिंह उस पैसे को अपने कब्जे में लेना चाहता था और साथ ही जमीन में भी ज्यादा हिस्सेदारी की मांग कर रहा था। लेकिन मां ने आवास के लिए आए पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और जमीन को परिवार के सभी सदस्यों में बराबर बांटने की बात कही।

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर बेटे के मन में काफी समय से नाराजगी थी। होली के दिन शराब के नशे में मां-बेटे के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी ही मां का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

घटना देर रात की बताई जा रही है। वारदात की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि संपत्ति और पैसों के लालच में रिश्तों की कीमत कैसे खत्म होती जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !