बाइक में फंसी साड़ी का पल्लू, शिक्षिका की दर्दनाक मौत

0

 

बाइक में फंसी साड़ी का पल्लू, शिक्षिका की दर्दनाक मौत




खैरागढ़। खैरागढ़ जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक वरिष्ठ शिक्षिका की साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले चक्के में फंस जाने से उनकी मौत हो गई। इस घटना से शहर में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शहर के प्रतिष्ठित वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल की 48 वर्षीय शिक्षिका मर्सी बचइया रोज की तरह अपने बेटे के साथ बाइक से स्कूल जा रही थीं। स्कूल पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिये में फंस गया। पल्लू खिंचने से संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ीं।

हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए दुर्ग के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें AIIMS रायपुर में भर्ती कराया गया, लेकिन सिर में गंभीर अंदरूनी चोट के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस दुखद घटना की खबर मिलते ही स्कूल परिवार और शहर में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मर्सी बचइया लंबे समय से स्कूल में सेवाएं दे रही थीं और विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय थीं।

सड़क सुरक्षा को लेकर चेतावनी
यह हादसा एक बार फिर दोपहिया वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाइक पर साड़ी या ढीले कपड़ों के साथ यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !