मेघा–सिगपुर–दुगली मार्ग उन्नयन से ग्रामीणों को बड़ी राहत, आवागमन होगा सुगम

0

 मेघा–सिगपुर–दुगली मार्ग उन्नयन से ग्रामीणों को बड़ी राहत, आवागमन होगा सुगम


उत्तम साहू 

धमतरी-नगरी, 23 मार्च 2026। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मेघा–सिगपुर–दुगली मार्ग के उन्नयन कार्य ने गति पकड़ ली है। लगभग 7 किलोमीटर लंबी इस सड़क की मरम्मत एवं आवश्यकतानुसार डामरीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

यह कार्य 148.73 लाख रुपये की लागत से विशेष मद के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है और इसके मार्च माह तक पूर्ण होने की संभावना जताई जा रही है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त इस मार्ग के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से विकासखंड एवं जिला मुख्यालय तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण बना हुआ था।


सड़क उन्नयन कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम और तेज यातायात की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल दैनिक आवागमन आसान होगा, बल्कि किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना है, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिल सके।


जिला प्रशासन द्वारा कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि गुणवत्ता और प्रगति दोनों सुनिश्चित की जा सकें।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !