🔴 अभनपुर में सनसनीखेज हत्या, मिट्टी में दबा मिला युवक का शव, इलाके में दहशत

0

 

🔴 अभनपुर में सनसनीखेज हत्या, मिट्टी में दबा मिला युवक का शव, इलाके में दहशत



रायपुर। राजधानी से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को मिट्टी में दबा दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने आज एक खेत के पास संदिग्ध हालत में मिट्टी से बाहर निकले हाथ और पैर देखे। पास जाकर देखने पर पता चला कि एक शव आधा मिट्टी में दबा हुआ है। यह दृश्य देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर खुदाई कर शव को बाहर निकाला। शव की हालत देखकर साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है।

मृतक की पहचान उसके हाथ में बने टैटू के आधार पर नितेश बत्रा (25 वर्ष), निवासी शदाणी दरबार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि नितेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही थाने में दर्ज थी, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।

हत्या या साजिश? फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या किसने और क्यों की। पुलिस सभी संभावित एंगल — पुरानी रंजिश, दोस्ती, लेन-देन और अन्य विवादों — को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

इलाके में दहशत का माहौल इस खौफनाक वारदात के बाद अभनपुर और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।

 रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि, “मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

👉 फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और इस सनसनीखेज हत्या का राज जल्द खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !