नगरी में में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद का त्योहार, ईदगाह भाटा में अदा हुई सामूहिक नमाज़

0

 नगरी में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद का त्योहार, ईदगाह भाटा में अदा हुई सामूहिक नमाज़

नगर अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने मुस्लिम समाज को दी ईद की मुबारकबाद 


                 उत्तम साहू 21 मार्च 2026

नगरी। नगरी के मुस्लिम समाज ने ईदगाह भाठा में अपने प्रमुख पर्व ईद-उल-फित्र को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। सुबह नौ बजे से ही नमाजियों का तांता लग गया और करीब दस बजे सामूहिक नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी ने अमन, चैन, भाईचारे और समृद्धि की दुआ मांगी। 

नमाज़ के पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने उपस्थित मुस्लिम भाइयों को ईद की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सभी से गले मिलकर नगर सहित पूरे प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कहा कि ईद का यह पावन पर्व हमें प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने नगर के समस्त नागरिकों को इस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भी अध्यक्ष श्री छाबड़ा को अपने घरों में सेवईं खाने का स्नेहपूर्ण निमंत्रण दिया। पूरे नगर में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के सदर वहीद खान, उपाध्यक्ष मोनू चौहान, अनवर रजा, गुड्डू खान, भोलू खान, डंपी खान, पूर्व पार्षद जियाउदुद्दीन रिजवी, सोनू चौहान, रजा अहमद सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !