नगरी..गोंडवाना समाज का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन बांधा में शुरू

0


नगरी..गोंडवाना समाज का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन बांधा में शुरू

पेंन शक्तियों की सेवा अर्जी व गोंडी ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ



                   उत्तम साहू 21 मार्च 2026

नगरी। गोंडवाना समाज सेवा समिति, तहसील नगरी के तत्वावधान में ग्राम बांधा में दो दिवसीय तहसील स्तरीय वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ शनिवार, 21 मार्च 2026 को पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पेंन शक्तियों की सेवा अर्जी एवं गोंडवाना के सप्तरंगी ध्वज के ध्वजारोहण के साथ की गई।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम उपस्थित रहीं, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना समाज सेवा समिति के तहसील अध्यक्ष श्री टिकेश्वर ध्रुव ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री श्रवण मरकाम, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, श्री रामप्रसाद मरकाम, श्रीमती शुकंतला ठाकुर, श्रीमती बिंदा नेताम, जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष श्री महेश गोटा, जनपद सदस्य श्री प्रमोद कंजाम, मीडिया प्रभारी डोमार सिंह ध्रुव, सुरेंद्र नेताम, हरक मंडावी, श्रीमती कलावती मरकाम, श्रीमती सतरूपा तमोवंशी, श्री वेदप्रकाश मंडावी, ग्राम पटेल नरसिंह मरकाम एवं बुधराम नेताम सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



इसके साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों में श्रीमती मानकी कुंजाम, श्री रमेश मंडावी, श्रीमती मोनिका मंडावी, श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, श्री रामेश्वर मरकाम, श्री उत्तम नेताम एवं श्रीमती राधिका नेताम की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपक्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मयाराम नागवंशी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं समाजजनों का अभिनंदन किया तथा सम्मेलन के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने पर जोर दिया।



सम्मेलन के दौरान समाज की परंपराओं, संस्कृति, शिक्षा, नशामुक्ति एवं सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह दो दिवसीय सम्मेलन 21 एवं 22 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विविध सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !