छिपली की मुस्कान ध्रुव का नवोदय में चयन, गांव में खुशी की लहर

0

 

छिपली की मुस्कान ध्रुव का नवोदय में चयन, गांव में खुशी की लहर


उत्तम साहू 

नगरीप्रायोगिक प्राथमिक शाला छिपली की होनहार छात्रा मुस्कान ध्रुव ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुरू से ही मेधावी रही मुस्कान ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी इस सफलता के पीछे शिक्षक अजय साहू का विशेष मार्गदर्शन रहा।

मुस्कान की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, सरपंच लिकेश्वरी पोटाई, उपसरपंच घेवरचंद साहू, शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष पूर्णिमा चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सोन सहित मुक्तेश्वरी सोम, सोनिया साहू, दुलेश्वरी चन्द्रवंशी (प्रधान पाठक), हेमपुष्पा साहू, साधना कश्यप, देवकांत गजपाल, पूनम गायकवाड़, हरीशंकर कुर्रे और जागेश्वरी नेताम समेत अन्य शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने मुस्कान को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुस्कान ध्रुव की इस सफलता से पूरे गांव में हर्षोल्लास का माहौल है और इसे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !