अमेरिकी व्यापारिक समझौते के विरोध में युवा कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’, सिहावा से अरविंद यादव की सक्रिय भागीदारी
उत्तम साहू
नगरी/सिहावा। भारत-विरोधी अमेरिकी व्यापारिक समझौते के खिलाफ युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम में सिहावा विधानसभा क्षेत्र से एनएसयूआई अध्यक्ष अरविंद यादव ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह कार्यक्रम इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में तथा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रस्तावित अमेरिकी व्यापारिक समझौता देश के आर्थिक हितों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
एनएसयूआई सिहावा विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि यह समझौता भारतीय किसानों, युवाओं और छोटे उद्योगों के लिए घातक होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस समझौते को तत्काल निरस्त किया जाए और देशहित में पारदर्शी नीतियां लागू की जाएं।
उन्होंने आगे कहा, “युवा कांग्रेस हमेशा राष्ट्रहित में खड़ी रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था को बाहरी दबावों से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ के युवा इस लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में हैं।”
कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने देशभक्ति के जोश के साथ विरोध प्रदर्शन कर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया।

