दिवंगत दसरू राम ध्रुव के परिजनों को दी गई मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि सहायता
उत्तम साहू
नगरी। नगर पंचायत नगरी के स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक 07 निवासी श्री दसरू राम ध्रुव के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दी।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बलजीत छाबड़ा, सभापति भैया अश्वनी निषाद, पार्षद देवचरण ध्रुव तथा वार्ड पार्षद श्रीमती चेलेश्वरी लखन साहू ने दिवंगत के निवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने मृतक की बहू श्रीमती सीईयो बाई ध्रुव एवं श्रीमती सम्पत्ति बाई ध्रुव को मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि योजना के तहत 2000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत दसरू राम ध्रुव की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का संबल दिया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर पंचायत परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

