बीएसएफ में चयनित मोनेश साहू को दी गई विदाई, देश सेवा के लिए हुए रवाना
उत्तम साहू
नगरी। नगर पंचायत नगरी के शहीद धर्मेन्द्र साव वार्ड क्रमांक 09 निवासी मोनेश साहू का बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) में चयन होने पर उन्हें प्रशिक्षण के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर परिवारजनों, समाज के पदाधिकारियों और नगर के गणमान्य लोगों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मोनेश साहू, डिकेश्वर साहू एवं अंजू लता साहू के सुपुत्र तथा ग्राम मोदे निवासी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री रामलाल साहू के पौत्र हैं। उनके बीएसएफ में चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और समाज के लोगों ने इसे गर्व का क्षण बताया।
विदाई कार्यक्रम में नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, वार्ड पार्षद व सभापति अल्का साव, साहू समाज नगरी के सचिव पदुम साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश साहू, नगर साहू समाज अध्यक्ष ईश्वर साहू, यतीन्द्र साहू, श्रीमती चन्द्रिका साहू, अनिल साहू, सिद्धेश्वरी साहू, गणेश साहू, केशव साहू, मनहरण साहू (संरक्षक परिक्षेत्रीय साहू समाज फरसिंया), कमलेश साहू, गुड्डू मानिकपुरी, पवन सेन सहित परिजन और ग्राम मोदे के ग्रामीण व साहू समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मोनेश साहू को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और देश सेवा के लिए उनके जज्बे की सराहना की। सभी ने उनके सफल प्रशिक्षण और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


