नशे में वाहन चलाने वाले हो जाएं सावधान

0

 

नशे में वाहन चलाने वाले हो जाएं सावधान 

धमतरी पुलिस का शिकंजा, 3 माह में 155 मामले दर्ज, 15.94 लाख वसूले


उत्तम साहू 

धमतरी, 30 मार्च 2026। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। यातायात शाखा द्वारा शहर सहित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित और आकस्मिक चेकिंग की जा रही है।

अभियान के तहत ब्रिथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच की जा रही है। जांच में नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर वाहनों को तत्काल जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दंडित भी कराया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 29 मार्च 2026 तक कुल 155 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें मोटरसाइकिल के 98, ई-रिक्शा/ऑटो के 9, कार के 12, पिकअप के 18, मेटाडोर के 4, ट्रैक्टर के 7 और ट्रक/हाइवा के 7 मामले शामिल हैं। इन मामलों में कुल 15 लाख 94 हजार 700 रुपये का समन शुल्क वसूला गया है।

विशेष रूप से शाम और रात के समय अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे नियम तोड़ने वालों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके। इसके अलावा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बिना वैध लाइसेंस और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती बरती जा रही है।

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

“सुरक्षित रहें – सतर्क रहें – नियमों का पालन करें”

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !