होली पर सख्ती: एसपी के नेतृत्व में धमतरी में संयुक्त फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी

0

 

होली पर सख्ती: एसपी के नेतृत्व में धमतरी में संयुक्त फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी

शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर



उत्तम साहू 

धमतरी, 02 मार्च 2026। होली (धुलेंडी) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से धमतरी जिला मुख्यालय सहित आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक धमतरी Suraj Singh Parihar के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

फ्लैग मार्च रक्षित केंद्र धमतरी से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों—लक्ष्मी निवास, अंबेडकर चौक, रत्नाबांधा, मुजगहन, मकई चौक, सिहावा चौक, बस स्टैंड, अर्जुनी मोड़ होते हुए नहरनाका चौक से विंध्यवासिनी मंदिर के सामने संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी।

          पैदल मार्च से दिया सख्त संदेश



मकई चौक से सदर बाजार होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर तक पुलिस बल द्वारा सघन एवं अनुशासित पैदल मार्च निकाला गया। इसका उद्देश्य आमजन में विश्वास स्थापित करना और असामाजिक तत्वों के मन में कानून का भय उत्पन्न करना रहा।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश: अराजकता बर्दाश्त नहीं

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि—

  • अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, चाकूबाजी, शराबखोरी एवं किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
  • संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
  • त्योहार के दौरान शहर में सघन पेट्रोलिंग, नाकाबंदी एवं रैंडम चेकिंग जारी रहेगी।
  • होटल, ढाबा एवं लॉज की नियमित जांच की जा रही है।
  • सीसीटीवी निगरानी के जरिए प्रमुख स्थलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

आम नागरिकों से अपील

धमतरी पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि

  • होली प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं।
  • बिना सहमति किसी पर जबरदस्ती रंग न लगाएं।
  • नशे की हालत में वाहन न चलाएं, दोपहिया में तीन सवारी न बैठाएं।
  • हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
  • तेज गति, स्टंटबाजी एवं लापरवाही से वाहन संचालन से बचें।
  • महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखें।
  • सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक पोस्ट साझा न करें।
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

📞 आपातकालीन सेवा: 100 / 112
📞 धमतरी पुलिस कंट्रोल रूम: 94791-92299

         अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देहारी, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरुद रागिनी मिश्रा, डीएसपी मोनिका मरावी, डीएसपी मीना साहू, डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव, एसडीओपी विपिन रंगारी, तहसीलदार, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित कोतवाली, अर्जुनी, रूद्री, यातायात एवं साइबर थाना प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल, डीआरजी एवं यातायात जवान उपस्थित रहे।

अंत में धमतरी पुलिस ने समस्त जिलेवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !