नगरी: लंबित मांगों को लेकर पेंशनरों का हल्लाबोल, रावण भांठा मैदान में धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
उत्तम साहू 20 मार्च 2026
धमतरी/नगरी- छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज, तहसील शाखा नगरी (सिहावा) के तत्वाधान में आज पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय नगरी के रावण भांठा मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रांतीय आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पेंशनभोगी शामिल हुए और शासन के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।
पेंशनर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन को कई बार अपनी पुरानी और अपूर्ण मांगों की ओर ध्यानाकर्षण कराया जा चुका है, लेकिन आज तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संघ ने स्पष्ट किया कि पेंशनरों की मांगें जायज हैं और उनके सम्मानजनक जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं।
एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
धरना प्रदर्शन के पश्चात, पेंशनर समाज ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन पत्र (क्रमांक 238) में प्रमुख रूप से उल्लेख किया गया है कि: छत्तीसगढ़ के पेंशनरों की लंबित मांगों को तत्काल पूरा किया जाए।
संघ ने मांग की है कि उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर त्वरित निराकरण किया जाए।
इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज नगरी के अध्यक्ष आर.एल. देव, सचिव पी.आर. चंद्रवंशी, ए.एल बनपेला, डीएस ध्रुव,बीएस सुरेशा कोषाध्यक्ष जी.एस. वर्मा लक्ष्मण गजपाल एसपी ग्वाले, रमेश सारवा, सुश्री शकुन कश्यप, श्रीमती अलका गजपाल, सहित तहसील कार्यकारिणी के अन्य सदस्य और भारी संख्या में पेंशनभोगी उपस्थित रहे।
प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार, यह ज्ञापन प्रदेश के प्रत्येक तहसील मुख्यालय में सौंपा जा रहा है।

