यादव समाज के दो दिवसीय महासभा में उत्कृष्ट व्यक्तियों का हुआ सम्मान
उत्तम साहू
नगरी। छत्तीसगढ़ कोसारिया यादव समाज महासभा सिहावा द्वारा दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम शीतला मंदिर प्रांगण सिहावा में संपन्न हुआ। अधिवेशन में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, बुजुर्ग, महिला प्रकोष्ठ, युवक-युवती तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री यदुनंदन इष्टदेव राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद महासभा के पदाधिकारियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। अधिवेशन में मुख्य रूप से सामाजिक एकता, युवाओं की शिक्षा, शासन की योजनाओं की जानकारी, धर्म परिवर्तन पर रोक तथा वैवाहिक संबंधों को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष ह्रदय यादव, सचिव योगेश यादव, संरक्षक अध्यक्ष पतिराम यादव, सलोनी दुकलाल यादव, सचिव माडम सिल्ली, नंद यादव (अध्यक्ष सर्व यादव सिहावा क्षेत्र) सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सिहावा क्षेत्र की ओर से सभी सामाजिक पदाधिकारियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
अधिवेशन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कला के क्षेत्र में 6 वर्षीय टिया यादव (पिता मोहित यादव) तथा 9 वर्षीय निकिता यादव (पिता राजेश यादव, बेलर नवगांव) को सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में देवचरण यादव (तुमड़ी बहार) और ईश्वर यादव (सिंगपुर) सहित चार विद्यार्थियों को सम्मान दिया गया।
जिले से लेकर गांव तक 30 से 35 वर्षों तक संदेशवाहक के रूप में सेवा देने वाले स्व. बलदेव यादव (करराघाटी) के आकस्मिक निधन पर उनकी धर्मपत्नी को सम्मानित किया गया। साथ ही सिहावा क्षेत्र के नए संदेशवाहक के रूप में रामकुमार यादव (नगरी) को जिम्मेदारी सौंपते हुए सम्मानित किया गया।
इस दौरान महासभा के युवा प्रभाग को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। सिहावा क्षेत्र के अंतर्गत पूजा यादव (पावद्वार) को युवा अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष के रूप में वासुदेव यादव (देवपुर), देवचरण यादव (तुमड़ी बहार), उमेद यादव (बेलर) और आदेश यादव (बोडरा) को जिम्मेदारी दी गई। सचिव पद पर रवि यादव (देउरपारा, नगरी), सह सचिव के रूप में ज्योति यादव (पावद्वार, घटूला), संगठन मंत्री हरीश यादव (नगरी) तथा मीडिया प्रभारी के रूप में पूनारद यादव को नियुक्त किया गया।
इसके अलावा जितेंद्र यादव, चंद्रहास यादव, अगन यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम के अंत में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में गोवर्धन यादव, गेंदु यादव, जीवन यादव, सरवन यादव, दिनेश यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवकुंवर यादव, सचिव मीनाक्षी यादव, सदाराम यादव, रामकुमार यादव, अंकालु यादव, गजाननंद अहीर, रामजी यादव, शत्रुघ्न यादव, सुना राम यादव, श्रवण यादव, कृष्णा यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डीके यादव, संगठन मंत्री महासभा सिहावा क्षेत्र द्वारा किया गया।



