अवैध अफीम खेती पर प्रशासन सख्त, धमतरी जिले में नहीं मिला कोई मामला

0

 

अवैध अफीम खेती पर प्रशासन सख्त, धमतरी जिले में नहीं मिला कोई मामला



उत्तम साहू 

धमतरी, 23 मार्च 2026। प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती के कुछ मामले सामने आने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में आयुक्त, भू-अभिलेख छत्तीसगढ़ द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर संभावित क्षेत्रों का सर्वे कर 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

निर्देशों के पालन में धमतरी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर (भू-अभिलेख) को जिलेभर में व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए। इसके तहत अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख मनोज मरकाम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटवारी, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार, एसडीएम, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सर्वे कार्य की समीक्षा की गई।



सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गहन निरीक्षण और सर्वेक्षण किया गया। सर्वे के दौरान धमतरी जिले में कहीं भी अवैध रूप से अफीम की खेती नहीं पाई गई, जिसे प्रशासन ने सकारात्मक संकेत बताया है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था और कृषि गतिविधियों की सतत निगरानी प्रशासन की प्राथमिकता है। अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रोक के लिए सभी विभागों के समन्वय से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आगे भी नियमित निरीक्षण और जनजागरूकता अभियान जारी रखने की बात कही।

जिला प्रशासन किसानों को वैध फसलों की ओर प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध करा रहा है, ताकि कृषि क्षेत्र में सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण बना रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !