धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0

 

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हटकेशर वार्ड में जुआ खेलते 5 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 1.68 लाख से अधिक का सामान जब्त



उत्तम साहू 

धमतरी, 03 मार्च 2026। होली त्योहार के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतते हुए धमतरी पुलिस ने हटकेशर वार्ड में जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी सहित कुल 1,68,375 रुपये मूल्य का मशरूका जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में जुआ, अवैध शराब और अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली कि हटकेशर वार्ड स्थित नागेश्वर तालाब के पास कुछ व्यक्ति ताश पत्ती से ‘काट-पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांच जुआरियों को रुपए-पैसे से हार-जीत का दांव लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

जब्त सामग्री

  • 04 नग मोबाइल फोन (कीमत लगभग 21,000 रुपये)
  • 03 नग मोटरसाइकिल एवं 01 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी (कीमत लगभग 1,40,000 रुपये)
  • नगदी रकम 7,375 रुपये
  • 52 पत्ती ताश

जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 1,68,375 रुपये बताई गई है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 69/26 धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. उमेश बहीरानी (45 वर्ष), निवासी विवेकानंद नगर, धमतरी
  2. रविकुमार यादव (40 वर्ष), निवासी हटकेशर दुर्गा मंदिर, धमतरी
  3. इंदरचंद बंगानी, निवासी बठेना पारा, धमतरी
  4. लक्ष्मण सागरवंशी, निवासी विवेकानंद नगर, धमतरी
  5. लीलाराम साहू (43 वर्ष), निवासी हटकेशर वार्ड, धमतरी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त एवं सतत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !